बृहदगौशाला का उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं मिली चाक चौबंद

क्योंलडिया/बरेली, समृद्धि न्यूज। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत मधु नगला में वृहद गौशाला में पिछले दिनों गौशाला मैं गोवंशीय के साथ ही गंदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गौशाला में वृहद स्तर पर सफाई की गई जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी नवाबगंज उदित पवार ने आज गौशाला का निरीक्षण किया।  उन्होंने गौशाला में तारों की बाउंड्री के साथ ही गौशाला के अंदर अब गोवंश अलग रहेंगे साथ ही नंदी के लिए अलग तारों को लगाकर अलग व्यवस्था की गई है। जिससे अब नंदी एक जगह रहेंगे और गाय एक जगह रहेंगे साथ ही गौशाला में वृहद स्तर पर साफ सफाई हुई,  पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा घायल गोवंशों का इलाज किया जा रहा है, गौशाला में विद्युत लाइट भी बहुत जल्द लगेगी ऐसा आदेश उप जिलाधिकारी ने गौशाला संचालक को दिया है। निरीक्षण के दौरान सचिव संगीता देवी ग्राम प्रधान अनमोल वर्मा के साथ ही पशु पालन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *