
*पैसा पानी की तरह बहा, लेकिन एक भी दिन नहीं मिल सका पानीराजेपुर, समृद्धि न्यूज। करोड़ों की लागत से कस्बे में पानी की टंकिया बनवा दी गई। दर्जनों आरओ प्लांट स्थापित करा दिये गये, लेकिन दुर्भाग्य है कि पैसे को पानी की तरह बहाने के बावजूद क्षेत्रीय ग्रामीणों का गला एक भी दिन नहीं तर हो पाया।
कस्बा राजेपुर में ब्लॉक मुख्यालय के सामने बनी पानी की टंकी अथवा गेट से 20 मीटर दूर बना आरओ प्लांट सूखा पड़ा है। लगभग डेढ़ दशक पहले पूर्व प्रधान ओम प्रकाश के कार्यकाल में पानी की टंकी का संचालन सुचारू रूप से होता था। पूर्व प्रधान प्राथमिकता के आधार पर पानी की टंकी का संचालन अपनी देखरेख में स्वयं करवाते थे। कार्यकाल खत्म होने के बाद लगभग डेढ़ दशक से राजेपुर के कस्बावासियों ने अब तक आरओ प्लांट का ठंडा पानी अथवा टंकी से होने वाली जल की आपूर्ति को अब तक तरस रहे ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विकासखंड राजेपुर मुख्यालय पर कई बार की, परंतु अब तक जिम्मेदारों ने इस पर उचित कार्रवाई करना उचित नहीं समझा न हीं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि संज्ञान लेना उचित नहीं समझते हैं। जिससे कस्बा वासियों में काफी आक्रोश है
