शाहाबाद/हरदोई, समृद्धि न्यूज़। सरकार की थोथी घोषणाओं के बीच थाना समाधान दिवस महज छलावा साबित हो रहे हैं।ऐसा ही एक मामला शनिवार को कोतवाली शाहाबाद में संपन्न हुए समाधान दिवस में देखने को आया जब क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंगपुर में सार्वजनिक जमीन पर खड़े 50 वर्ष पुराने बरगद के पेड़ पर अवैध कब्जे के लेकर शिकायत की गई तो तहसीलदार संध्या यादव ने यह कहते हुए प्रार्थना पत्र वापस कर दिया के थाने जाइए।जबकि मामला राजस्व का होने के बावजूद तहसीलदार द्वारा फरियादी का प्रार्थना पत्र न लेना और उसे बैरंग वापस कर देना,कहीं यह योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ साजिश तो नहीं है।
शनिवार को तहसील के गांव अनंग पुर निवासी अरुण दीक्षित ने थाना समाधान दिवस शाहाबाद में ग्राम सभा की आबादी / हाट बाजार की सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा, निर्माण रोकने हेतु तहसीलदार संध्या यादव को एक शिकायती पत्र दिया।जिसमें आबादी / हाट बाजार की भूमि पर दशकों वर्ष पहले से वट वृक्ष पर महिलाएं पूजा कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती है। तथा उक्त भूमि पर पचासों वर्ष पूर्व से ही वट सावित्री की पूजा हो रही है।इसी भूमि पर एक विशाल बरगद का पेड़ है। जोकि हिन्दू रीति के विभिन्न अनुष्ठानों का का केन्द्र है।उक्त भूमि पर 33 केवीए का ट्रांसफार्मर विद्युत विभाग द्वारा चबूतरा बनाकर रखा हुआ है। उक्त भूमि दो रास्तों पर होने के कारण काफी कीमती है इसलिए गांव के ही कौशल सिंह पुत्र जगदेव सिंह अवैध कब्जे की नीयत से बरगद काटने का प्रयास कर रहे हैं।जिस कारण समस्त मोहल्ला वासियों ने विरोध किया। जिस पर कौशल सिंह ने स्थानीय लोगों को जान माल की धमकी दी तथा अपने साथियों के साथ भय व लालच देकर उक्त भूमि पर कब्जा करने की फिराक में हैं। वर्तमान में उक्त भूमि पर मोहल्ले व अन्य लोगों द्वारा कूड़ा कचरा डगला जा रहा है।
