खनन माफिया कुर्सी डालकर काटते है पर्ची
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। शासन के रोक के बावजूद खुलेआम खनन माफिया अवैध तरीके से खनन कर सरकार को राजस्व का चूना लगा रहे है। अब इसे विभागीय अधिकारी की अनदेखी कहे या संरक्षण।
जानकारी के अनुसार कोतवाली फतेहगढ़ के क्षेत्र चौकी याकूतगंज के क्षेत्र आबाद नगर कुटरा क्षेत्र में खुलेआम मिट्टी का खनन हो रहा है। यहीं नहीं खनन करने वाले माफिया बाकायदा कुर्सी डालकर टै्रक्टर चालक को पर्ची भी काटकर देते है कि किस पते पर इसको पहुंचाना है। जब जिलाधिकारी की नजरें टेडी होती है तो खनन विभाग से संबंधित अधिकारी मौके पर जाकर जांच करते है, तो एक दो दिन के लिए खनन बंद हो जाता है और फिर खुलेआम मिट्टी खनन का काम चलने लगता है।
इस संदर्भ में जब संवाददाता ने टै्रक्टर चालक से रोककर पूछा तो उसने बताया कि हमारा काम पहुंचाने का है। जो लोग मिट्टी उठवाते है पैसा वही तय करते है और उसने नाम भी बताया और कहा कि वह अपने आप को एक जनप्रतिनिधि का प्रतिनिधि बताते है। इस संदर्भ में जब खनन अधिकारी संजय कुमार से संवाददाता ने हो रहे खनन के संदर्भ में जानकारी करनी चाही तो उनकी ओर से कोई जबाव नहीं आया और यही हाल याकूतगंज चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार का भी है। स्थानीय लोगों की माने तो उनका कहना है कि जो लोग मिट्टी का खनन कर रहे है। ऐसा नहीं स्थानीय पुलिस व विभागीय अधिकारियों का न पता हो, क्योंकि कोई व्याक्ति कुर्सी डालकर क्यों बैठेगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि घनी बस्ती से मिट्टी भरकर इनती तेज टै्रक्टर निकलते है, जिससे हादसा होने का अंदेशा बना रहता है, क्योंकि बच्चे घर के बाहर खेलते रहते है। कई बार टै्रक्टर चालकों से कहा कि धीरे से टै्रक्टर निकालो तो वह लडऩे को तैयार हो जाते है।
