
*खुदागंज पुलिस ने बरामद कर ली बैटरी, नहीं लिखी रिपोर्ट, आरोपियों को पकड़कर छोड़ा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। घर के बाहर खड़े टै्रक्टर का बैटरा चुरा ले जाने के मामले में रामबाबू पुत्र लल्लू लाल निवासी कनकौली विकास खण्ड कमालगंज ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।
दिये गये शिकायती पत्र में रामबाबू ने दर्शाया कि वह अपने कनकौली स्थित निवास में था। 26 मार्च को आदी रात में उनका टै्क्टर घर के बाहर खड़ा हुआ था। शिवम पुत्र रामनरेश निवासी अखमेलपुर, अंशू गुप्ता पुत्र संजीव गुप्ता निवासी खुदागंज ने टै्क्टर का बैटरा चोरी कर लिया। पुलिस को तहरीर दी तो खुदागंज पुलिस ने बैटरा बरामद कर लिया, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी। बैटरा खुदागंज चौकी में रखा है। आरोपियों को पुलिस ने सांठगांठ करके छोड़ दिया। पीडि़त आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराना चाहता है। थाना पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पीडि़त रामबाबू ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराके कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
