दुर्वासा ऋषि आश्रम पर 1501 दीपक जलाकर मनायी गई देव दीपावली

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। राष्ट्रीय विप्र महासंघ, हिंदू राष्ट्र शक्ति, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासंघ और राष्ट्रीय विप्र मंच के संयुक्त तत्वाधान में दुर्वासा ऋषि आश्रम पांचाल घाट पर देव दीपावली मनायी गई। संयोजक देवेश नारायण अवस्थी के द्वारा 1501 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाकर पूजा अर्चना की गई। देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारंभ महंत ईश्वरदास ब्रह्मचारी ने किया। उन्होंने देव दीपावली की महिमा बताते हुए बताया कि इस दिन देवताओं ने प्रभु श्री विष्णु को प्रसन्न करने के लिए अनेक दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली मनाई थी। इस दिन जो भी दीपक जलाता है भगवान विष्णु उसके सभी मनोरथ पूर्ण करते हैं। इस अवसर पर जतिन नारायण अवस्थी, विपिन अवस्थी, दीपकांत शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, सुभाष बाबू, सुधा वर्मा, अनमोल गुप्ता, शुभम मिश्रा, अंकित मिश्रा, अनुभव शुक्ल, आशीष अग्निहोत्री, यशी अवस्थी, अनुपम अवस्थी, प्रेमलता अवस्थी, रुचि गुप्ता, प्रभा दुबे, देव कुमार शर्मा, उदय शर्मा, प्रभात शुक्ला, अखिलेश सिंह, मुन्ना लाल तिवारी, मनीष दुबे आदि भक्त उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *