देव सिंह यादव बने सपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर गंगापार ग्राम बनारसीपुर निवासी देव सिंह यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नामित किया गया है। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोलंकी भुर्जी ने देव सिंह यादव को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष अनुमोदित करते हुए 15 दिन के अंदर जिला कमेटी गठित कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। देव सिंह यादव पिछले सन् 2000 से लगातार पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। विभिन्न रैलियों एवं कार्यक्रमों में उन्होंने प्रतिभाग किया और जनपद स्तर पर धरना प्रदर्शन और बैठकों में भाग लेकर संगठन को मजबूत किया। वह लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष से लेकर लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष एवं सन् 2012 में लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष व लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव एवं मैन जिला कमेटी में सदस्य के अलावा विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वाह्न किया है। जिसको लेकर उन्हें सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। देव सिंह यादव ने बताया कि जो जिम्मेदारी दी गई है मैं उसका निर्वाह्न करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *