फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देव सिंह यादव का हैवतपुर गढिय़ा में सपा नेता शिवशंकर शर्मा ने अपने निवास पर जोरदार स्वागत किया। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में पदाधिकारी बनाने के लिए हैवतपुर गढिय़ा पहुंचकर पदाधिकारियों को चिन्हित किया गया। जिन्हे कमेटी में दायित्व सौंपा जायेगा। जिसके लिए देव सिंह यादव ने अपनी कमेटी के लिए मंथन किया। वहां के लोगों ने देव सिंह यादव का शाल ओढ़ाकर फू
ल मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए देव सिंह यादव ने बताया कि पीडीए प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को इस बार जिताकर लोकसभा भेजना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से घर-घर जाकर जन सम्पर्क करें और पार्टी की रीतियों व नीतियों के बारे में जानकारी दें। स्वागत करने के दौरान शिवशंकर शर्मा, समीर वर्मा, फरहान अली, कासिम अहमद, अनीता अग्रवाल, सुनीता बाथम, इरावती राजपूत, मुन्ना अली, चंदन शर्मा, आरजू खान, कैफ खान, रोहित राजपूत, मोहित राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।
