फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने अपने साथियों के साथ सपा प्रत्याशी डा0 नवल किशोर शाक्य को जिताने की रणनीति बनायी। अधिवक्ता साथियों के साथ अपने-अपने क्षेत्र व बूथ स्तर पर चुनाव प्रचार करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जब हमारा बूथ मजबूत होगा तब पार्टी का प्रत्याशी जितेगा। इसलिए हर कार्यकर्ता बूथ लेबिल पर गांव-गांव जाकर जन सम्पर्क करें। बीते दिनों देवेन्द्र सिंह यादव ने चारों विधानसभा के प्रभारी व सह प्रभारी बनाये थे। सभी से उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए निर्देशित किया है। बुधवार को कचहरी प्रांगण में अधिवक्ता साथियों के साथ उन्होंने बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं की फोन पर मॉनिटरिंग करते हुए क्षेत्र के हालचाल लिये और कचहरी प्रांगण में जन सम्पर्क किया। इस मौके पर उनके अधिवक्ता साथी मौजूद रहे।
देवेन्द्र सिंह यादव ने सपा प्रत्याशी को जिताने की बनायी रणनीति
