ग्रानगंज में देवी जागरण 12 सितम्बर को

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। फतेहगढ़ ग्रानगंज स्थित श्री सिद्ध विनायक मण्डल के तत्वाधान में आयोजित नवम् श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। श्रीगणेश महोत्सव के तहत गुरुवार 12 सितम्बर को रात्रि देवी जागरण का आयोजन किया जा रहा है। लाइफ लाइन हॉस्पिटल प्रबंधक डा0 राघवेन्द्र अग्निहोत्री, अमित अग्निहोत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 वर्ष से श्री गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। विधि विधान के साथ भगवान गणेश की मूर्ति को स्थापित कर सात दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 14 सितम्बर दिन शनिवार को महाआरती व 15 सितम्बर दिन रविवार को छप्पन भोग, 16  सितम्बर सोमवार को हवन पूजन व भण्डारे का आयोजन और 17 सितम्बर दिन मंगलवार को विसर्जन यात्रा का आयोजन किया जायेगा। सात दिन तक चलने वाले उत्सव की विभिन्न व्यवस्थायें कमेटी के कार्यकर्ता रामू अग्निहोत्री, गोविन्द अग्निहोत्री, विनय पाण्डेय, राजेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ खलिफा, नंदराम राठौर, रानू दीक्षित, सर्वेश श्रीवास्तव, आशु त्रिपाठी आदि लोग देख रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *