श्रीराम राज्याभिषेक की कथा सुन भक्त हुए भावविभोर….

कथा श्रवण कराते आचार्य प्रभात कुमार शास्त्री

सीता का समर्पण और हनुमान की तरह सेवा कल्याण के द्वार…..
अमृतपुर, समृद्धि न्यूज।
कस्बे के जखइया नाथ पावन स्थल पर श्रीराम कथा का आयोजन चल रहा है। जिसमें नैमिषारण्य से आये विद्वान प्रभात कुमार शास्त्री ने राम राज्याभिषेक की कथा सुनाकर राम के आदर्शो पर चलने का आवाह्न किया। जाति पांति के भेदभाव को छोडक़र भगवान राम ने शबरी के झूठे बेरों को खाया। उन्होंने कहा कि यदि भरत चरित्र को जीवन में उतार लिया जाये, तो कोई कभी दुखी नहीं होगा।
कथाव्यास ने कहा कि भगवती सीता की तरह हर नारी आचरण होना चाहिए। हनुमान जैसे सेवक बनकर सभी को भवसागर से पार लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम रावण का वध करके अयोध्या लौटे तो अयोध्यावासी उनकी एक झलक पाने के लिए व्याकुल हो उठे। भगवान राम ने हर अयोध्यावासी को घर-घर जाकर दर्शन दिये। अयोध्या नगरी भगवान राम के दर्शन कर निहाल हो गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अमृतपुर सचिन देव तिवारी ने कथा वाचक का माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। मुख्य यजमान नरेश यादव व सहयोगी राधेश्याम यादव, अशोक यादव फौजी, अशोक अवस्थी उर्फ गुल्ले, शिवसागर यादव, अर्जुन यादव, ब्रजेश यादव, सुधाकर अवस्थी, राजीव अग्निहोत्री, अनीश यादव आदि उपस्थित रहे।

ग्राम प्रधान सचिन देव तिवारी उर्फ संजू पूजा अर्चना करते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *