फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सेवा परमो धर्म फाउंडेशन के तत्वाधान में श्रीमद् भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर पाण्डेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में नैमिषारण्य तीर्थ से आये बजरंगी महाराज ने परीक्षित जन्म एवं श्रृंगी ऋषि का श्राप की कथा सुनाई। रेलवे रोड स्थित पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में कथा के द्वितीय दिवस पर बजरंगी महाराज ने कहा कि श्रृंगी ऋषि का श्राप परीक्षित को लगा था। जिसके चलते उनकी मृत्यु हुई। भक्तों ने कथा का रसपान किया। आचार्य रवि ने वैदिक विद्वानों के साथ पूजन सम्पन्न कराया। कथा यजमान विजय अवस्थी, सोमनाथ दीक्षित ने कथा का रसपान किया। संस्था अध्यक्ष केदार शाह ने व्यवस्था देखी। संजीव मिश्रा ने संचालन किया। साथ ही शारदानंद संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम शुक्ला ने श्रीमद् भागवत कथा का स्वरमूल पाठ किया। बड़ी संख्या में भक्त कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए। आरती के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
परीक्षित जन्म व श्रृंगी ऋषि का श्राप की कथा का भक्तों ने किया रसपान
