गौरी के लाल की विदाई में अबीर गुलाल से भक्त हुए सराबोर

 जगह-जगह भक्तों ने फोड़ी मटकी, बांटा गया प्रसाद, हुआ भण्डारा
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गणेश महोत्सव के नवें दिन धूमधाम से शहर में विसर्जन यात्रायें निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तों ने विसर्जन यात्रा में भाग लिया। गुरुगांव देवी मंदिर से पांचाल घाट तक रेलवे स्टेशन से पांचाल घाट, पांचाल घाट से पांचाल घाट तक सभी सडक़ों पर पूरे दिन विसर्जन यात्रायें निकलती रही। गंगापार से आने वाली बसों को पुल के दूसरी ओर ही रोक दिया गया। शहर में जाम की स्थिति को देखते हुए जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा। गौरी के लाल गणेश की विसर्जन यात्रा में भक्तों ने अबीर गुलाल उड़ाकर धमाल मचाया। जगह-जगह मटकी फोड़ी गयी। डीजे की धुन पर भक्तगण जमकर थिरके, साथ ही महिलाओं ने भी बढ़-चढक़र भाग लिया और नाचते गाते हुए गणपति को विदा किया। पांचाल घाट पर बड़ी संख्या में पहुंची विसर्जन यात्राओं में गणेश का विसर्जन हुआ। साथ ही भण्डारे का आयोजन हुआ। रास्ते में भी भक्तों ने विसर्जन यात्रा के दौरान प्रसाद वितरित किया। केला, सेब, पूड़ी सब्जी व अन्य सामिग्री के भी प्रसाद वितरित किये गये। नव युवक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा में महिलाओं ने भी नाच गाकर भगवान गणेश को विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *