कमालगंज, समृद्धि न्यूज। नवदुर्गा के समापन पर क्षेत्र के फूलमती मंदिर पर मेला लगा। जहां पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने श्रद्धाभाव से माथा टेंका और देवीजी को भोग लगाया। लोगों की ऐसी मान्यता है कि फूलमती माता लोगों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। मंदिर पर हर दिन पाठ तथा हवन पूजन होता रहता है। वहीं अष्टमी तथा नवमी और दशमी को विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं। शाम के समय भजन कीर्तन से आसपास का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। यहां पर दूरदराज से भक्तों का आना जाना रहता है। कई भक्तों ने कन्या भोज का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धानुसार दान दक्षिणा दी। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष राजेश राय व अन्य पुलिस फोर्स तैनात रहा।
