फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सावन के शुक्ल पक्ष त्रियोदशी पर भगवान भोले का श्रंगार एवं जलाभिषेक अर्चना दीक्षित द्वारा महाकाल मंदिर में विधि विधान से महामृत्युंजय मंत्र के साथ पूजन किया गया। महाकाल मंदिर में भोले के भक्तों ने कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया। भगवान शिव को त्रियोदशी पर गंगाजल से जो भी अभिषेक करते है उनकी सभी मनोकामनायें शिव पूर्ण करते है। गंगा तट से जल भरकर कांवडिय़ों ने चांदपुर-कादरीगेट होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तगण नाचते गाते ढोल नगाड़े के साथ कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर आलोक दीक्षित, सरोज, गोपाल सक्सेना, राजू पाल, चंदन कटियार, सुमित, शिखा सक्सेना, रेनू, शिवांश, अर्चना आदि भक्तगण मौजूद रहे।
सावन के त्रियोदशी पर महाकाल के भक्तों ने निकाली कांवड़ यात्रा
