कमालगंज, समृद्धि न्यूज। अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम के अवसर पर नगर में शिव मंदिर के पास विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जो सुबह से शाम तक चलता रहा। भण्डारे का आयोजन अमित तिवारी, संजय विश्नोई, संतोष दुबे, संजू चौरसिया, दीपक सुनार, शिवम गुप्ता, सुनील वर्मा, मल्लू गुप्ता, बंटू अग्रवाल ने किया। वहीं युवा ग्राम समिति द्वारा ग्राम सिरोंज में कन्या भोज एवं भंडारे का आयोजन किया गया। गरिमा गौरी सेवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित कन्या भोज एवं भंडारे में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने प्रसाद चखा। इस दौरान सैकड़ो भक्तगण मौजूद रहे।

