जय नारायन वर्मा रोड स्थित गमा देवी मंदिर परिसर में गुरुवार से प्रारंभ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के तत्पावधान में आयोजित श्री महाशिवपुराण कथा का आयोजन हुआ। गुरुवार को धूमधाम से कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। उज्जैन से आये आचार्य प्रीतम शरण शर्मा के साथ हिंदू रक्षा मंच एवं अन्य संगठनों के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता व महिलाओं ने बड़ी संख्या में कलश यात्रा में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य विवेकानंद व राष्ट्रीय सचिव बबिता पाठक की पूरी टीम ने कलश यात्रा में बढ़-चढक़र भाग लिया। कलश यात्रा का बहुत भव्यमय तरीके से फतेहगढ़ नगला दीना भोलेपुर स्थित भोलेनाथ के मंदिर से गमा देवी मंदिर प्रांगण के लिए पैदल प्रस्थान करते हुए भक्तों ने भाग लिया। १५१ कलशों को लेकर महिलाओं ने सहभागिता की। कथा के परीक्षित डॉ0 मनोज चतुर्वेदी एवं उनकी पत्नी डॉ0 रूबी चतुर्वेदी रहे। आयोजन में सहयोगी जवाहर मिश्रा, सभासद अनिल तिवारी एवं शीला तिवारी, श्रृद्धा दुबे, प्रीति तिवारी, सुमन राजपूत, प्रतिभा राजपूत, आदित्य दीक्षित, रवि वाजपेई, अभिषेक मिश्रा, रामवीर चौहान, रितेश प्रजापति, हर्षित मिश्रा, गौरव सक्सेना, कमल शाक्य, सुभाष राठौर, गोलू प्रजापति, श्यामवीर, शिव राजपूत उपस्थित रहे।
शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा में भक्तों ने लिया भाग
