फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने गंगा में डुबकी लगायी। सुख समृद्धि की कामना करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा तट पांचाल घाट पहुंचकर स्नान किया और सूर्य भगवान को जलार्धि देकर कामना मांगी। सोमवती अमावस्या का पर्व सनातन धर्म में उल्लास पूर्वक मनाया जाता है। मान्यता है कि सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान के साथ जो लोग व्रत रखते है और दान पुण्य करते है उनके घरों व परिवारों में सुख समृद्धि आती है और लक्ष्मी स्वयं निवास करती है। दुख, दलिद्र अपने आप दूर भागता है। गंगा स्नान करने फर्रुखाबाद के अलावा अन्य जनपदों के लोग भी आते है। अमावस्या का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। गंगा स्नान करने के लिए लोग पांचाल घाट के अलावा कायमगंज क्षेत्र के लोग ढाई घाट पर भी स्नान करते है। सोमवती अमावस्या पर व्रत रखना खास होता है। भक्तों ने सुख और कल्याण की कामना के साथ दान पुण्य किया। इस पर्व का इसलिए और महत्व हो गया कि ठीक एक दिन बाद नवरात्रि प्रारम्भ हो रही है। जिस कारण महिलाओं में भी व्रत रखने का उत्साह दिखा।
सोमवती अमावस्या पर भक्तों ने गंगा में लगायी डुबकी
