पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगायी आस्था की डुबकी

ढाई घाट शमशाबाद में अव्यवस्थाओं का बोलबाला
शमशाबाद, समृद्धि न्यूज। ढाई घाट शमशाबाद गंगा तट पर मेला लग रहा है। वहीं दूसरी ओर सोमवार को पौष पूर्णिमा पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्णिमा पर घर-घर पकवान बनाए गए। स्नान पर्व को रंगत प्रदान करने के लिए महिलाओं द्वारा विशेष व्यवस्था की गई थी। शहर से लेकर गांव तक ट्रैक्टर ट्रालियों का सहारा लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। उसके बावजूद भी कहीं ना कहीं अव्यवस्थाएं देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रालियों के सहारे गाते बजाते गंगा घाट पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा अर्चना कर स्नान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्य देव को जलार्धि देकर सुख समृद्धि की कामना की। गंगा मैया की पूजा अर्चना की गई, प्रसाद चढ़ाने के साथ ही पहनाव किया गया। पौष पूर्णिमा पर्व को देखते हुए ग्राम प्रधान पुत्र तथा ठेकेदार को व्यवस्थाओं का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन यहां आने वाले श्रद्धालुओं ने पोल खोल कर रख दी। श्रद्धालुओं का कहना था यहां न तो आने जाने के रास्ते सलामत है ना ही पेयजल की व्यवस्थाएं है। साथ ही लाइट की भी व्यवस्था भी अपूर्ण देखी गई। श्रद्धालुओं को अपने-अपने स्तर से पानी की व्यवस्थाएं करते हुए देखा गया, लाइट की भी वैकल्पिक व्यवस्था श्रद्धालुओं द्वारा की गई । इसके साथ ही गंगा स्नान के बाद महिलाओं को वस्त्र बदलने की भी व्यवस्थायें नहीं की गई थी तथा गंगा तट के आसपास गंदगी का साम्राज्य फैला है। श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताते हुए कहा माघ मेला लग रहा है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई विशेष इंतजाम नहीं कराए गए। हर तरफ अव्यवस्थाओं का बोलबाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *