भक्तों ने निकाली नगर में धूमधाम से कांवड़ यात्रा

पांचाल घाट से गंगा जल भरकर पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारत हिन्दू महासभा व जय भोलेबाबा कमेटी के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। बड़ी संख्या में भक्तगण कांवड़ यात्रा में शामिल हुए और पांचाल घाट पहुंचकर गंगा जल भरकर ऊर्जा दिखाते हुए भोलेबाबा की अटूट भक्ति के साथ विश्वास दिखाते हुए भक्तगणों का सैलाब उमड़ा। दुर्वाषा ऋषि आश्रम के सामने से भक्तों ने गंगा जल भरकर पाण्डेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। 201कांवड़ यात्रा के साथ भक्तगण डीजे के धुन पर नाचते गाते हुए धार्मिक भजनों के साथ जयकारे लगाये। पांचाल घाट, चांदपुर, खानपुर होते हुए कादरीगेट, लालगेट, घुमना, चौक, रेलवे रोड होते हुए कांवड़ यात्रा पाण्डेश्वरनाथ मंदिर पहुंची। जहां भक्तों ने भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। रास्ते में जगह-जगह कांवड़ यात्रा का स्वागत किया गया। हिन्दू महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा व जय भोलेबाबा कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी ने व्यवस्था देखी। इस मौके पर सौरव मिश्रा, क्रांति पाठक, प्रमोद दीक्षित, मुनीश चन्द्र मिश्रा, अभिषेक बाजपेयी, विजय, आशुतोष, भानू वर्मा, अजय दुबे, डा0 राघवेन्द्र अग्निहोत्री, रामू त्रिवेदी, अमन गुप्ता, गगन दुबे, मोनू तिवारी, प्रियांशु कश्यप, गुल्ची बाजपेयी, दीपक शर्मा, संतोष त्रिवेदी, शैलेश वर्मा, वैभव सोमवंशी, आदित्य दीक्षित, अनुज मिश्रा, गौरव मिश्रा, रश्मि मिश्रा, शिखा मिश्रा, प्रियंका बाजपेयी, आरती पाठक, पुष्पा ठाकुर आदि महिलायें भी शामिल हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *