कम्पिल, समृीिद्ध न्यूज। ब्लॉक कायमगंज के गांव त्योरखास में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के पंचम दिवस पर कथाव्यास आचार्य राम प्रवेश मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। बाला जी टेंट एंड लाइट के तत्वावधान में आयोजित कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया।
बालाजी टेंट हॉउस परिसर मे आयोजित कथा में पूर्व सैनिक ब्रजेश शर्मा उर्फ बबलू शर्मा ने पुष्प माला, नगदी, पीला वस्त्र भेंट कर गुरुदेव का स्वागत किया। कथाव्यास ने माखन लीला और पूतना वध का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि पूतना राक्षसी ने बालकृष्ण को स्तनपान कराने का प्रयास किया, लेकिन भगवान ने उसका वध कर उसका भी कल्याण कर दिया। उन्होंने कहा कि सच्चा धनवान वही है जो तन, मन और धन से भगवान की सेवा व भक्ति करता है। कथा में मिट्टी खाने की लीला का वर्णन करते हुए बताया गया कि जब यशोदा माता ने श्रीकृष्ण का मुख खुलवाया तो उसमें पूरा ब्रह्मांड दिखाई दिया जिससे माता आश्चर्यचकित रह गईं। साथ ही गोवर्धन लीला का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान कृष्ण ने गिरिराज पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाया। आचार्य ने युवाओं से गीता, भागवत और रामायण पढक़र अपने धर्म को जानने का संदेश दिया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजनों पर भावविभोर होकर आनंद लिया। इस दौरान, राजू लाला, बबलू शर्मा, हरिओम शर्मा, हृविंद्र यादव, गुरूमित यादव सहित कई ग्रामवासी मौजूद रहे।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन भक्त हुए मंत्रमुग्ध
