कंस वध की कथा सुन भक्त हुए रोमांचित

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। कस्बा नवाबगंज के चिकन वाली गली के पास हरदेव महाराज के मंदिर पर सरस कथा वाचक कुमारी भारती देवी के मुखारबिंदु से बड़े ही रोचक ढंग से कंस वध की लीला प्रस्तुत की गई। हरदेव महाराज के मंदिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 5 जनवरी 2026 से कथा भागवत का भव्य आयोजन किया गया। इसमें कथा वाचक भारती देवी द्वारा बड़े ही ढंग से कंस लीला वध की कथा सुनाई गई। जिसमें श्रोतागण भाव विभोर हो गए। भारी संख्या में माताएं, बहनें, बुजुर्ग, बच्चों ने बड़े ही रोचक ढंग से कथा का श्रवण किया। कल दिनांक 11 जनवरी को रुक्मणी विवाह का बड़े ही रोचक ढंग से वर्णन किया जायेगा। कथा के आयोजनकर्ता कथा में पूरा सहयोग कर रहे हैं। जिसमें परीक्षित नरेश चंद्र कश्यप एवं उनकी पत्नी कमला देवी के अलावा यज्ञपति सुधीर कुमार कश्यप एवं उनकी धर्मपत्नी विशाखा कश्यप मौूजद रहे। भंडारा दिनांक 12 जनवरी 2026 को होना सुनिश्चित हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *