फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शहर के मंदिरों को सजाया गया। सोमवार को पूरा वातावरण राममय दिखा। पल्ला देवी मठिया मंदिर के पुजारी ने मंदिर को सजाकर पूजा अर्चना की। देर शाम तक पूजा अर्चना का सिलसिला चलता रहा। भक्तों ने पल्ला देवी मठिया मंदिर पर माथा टेंका और प्रसाद चढ़ाया। भक्तों ने घरों पर भगवा झण्डा लगाया और परिवार के साथ पूजा अर्चना की। देर शाम तक प्रसाद वितरण कार्यक्रम चलता रहा। पुजारी ने बताया कि ५०० वर्षों के बाद प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या में हो रहा है। ऐसा लग रहा है कि राम का वनवास आज ही खत्म हुआ है। इस उत्सव का पूरा देश साक्षी बना। सभी मंदिरों में यह उत्सव राममय बनाया गया और भगवा ध्वज लहराकर महाआरती का आयोजन हुआ।
