पंचशील के अनुकरण के संदेश के साथ निकली धम्म शोभायात्रा

भगवान बुद्ध के संदेशों से ही विश्व शांति संभव: डा0 नवल किशोर शाक्य
फर्रुखाबाद/कायमगंज, समृद्धि न्यूज। भगवान बुद्ध जयंती बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर नगर में भारतीय बौद्ध महासभा के बैनर तले भव्य धम्म शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के तौर पर समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रभारी डा0 नवल किशोर शाक्य ने भागीदारी की। पंचशील ध्वजों को लहराते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए लोगों ने भगवान बुद्ध के संदेशों और शिक्षाओं पर अमल करने का संदेश लोगों को दिया। इस मौके पर कहा गया कि भगवान बुद्ध की शिक्षाओं व संदेशों पर चलकर ही विश्व शांति स्थापित की जा सकती है।
विशाल धम्म शोभायात्रा में डा0 नवल किशोर शाक्य ने बताया कि भगवान बुद्ध ने राजपाठ त्याग कर सत्य की खोज में निकल पड़े। ७ वर्ष की कठोर तपस्या के बाद बुद्ध पूर्णिमा के बोध गया में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान प्राप्त हुआ, तभी से सभी अनुयायी इस पर्व को बुद्ध जयंती के रुप में मनाते है। क्योंकि ज्ञान प्राप्त करने के बाद व्यक्ति का नया जन्म होता है। भगवान बुद्ध ने बौद्ध धर्म के पांच संदेश देकर विश्व को शांति का रास्ता बताया। पंचशील का सिद्धांत देकर भगवान बुद्ध ने शांति का संदेश दिया। वे सदैव ही मानव जाति के अनुकरणीय रहेगे। इस मौके पर शोभायात्रा में बड़ी तादात में लोग मौजूद रहे। खास तौर से सपा जिलाध्यक्ष चन्द्र पाल यादव, सर्वेश अम्बेडकर, सतीश शाक्य, अभिषेक शाक्य, मंदीप यादव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *