रमाकांत यादव से सेंट्रल जेल में धर्मेंद्र यादव ने की मुलाकात

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव सेंट्रल जेल में बंद आजमगढ़ के पूर्व सांसद और विधायक रमाकांत यादव से मिलने आये। लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात में विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। जेल से मुलाकात कर धर्मेंद्र यादव ने मीडिया को वार्ता के दौरान बताया कि जेल में सही तरीके से ध्यान नहीं रखा जा रहा है। यह चिंतनीय है। जो व्यक्ति पूर्व सांसद हो, उसका ध्यान रखा जाना जरुरी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल, जिला मीडिया प्रभारी इलियास मंसूरी, मीडिया सेल प्रभारी विवेक यादव आदि लोगों ने पहुंचकर सांसद धर्मेंद्र यादव से मुलाकात कर उनके साथ रहे और उन्होंने जिलाध्यक्ष चंद्रपाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी और परिवार के साथ फोटो खिंचाई। इस दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर, जिला मीडिया प्रभारी विवेक यादव, निवर्तमान जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी अनुराग यादव, रजत क्रांतिकारी, जिला अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित कई समाजवादी कार्यकर्ता व पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *