नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। नगर पंचायत द्वारा कार्यों में भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैट गुट ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ईओ नगर पंचायत के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
जिलाध्यक्ष अरविंद शाक्य ने बताया कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को कई बार लिखित एवं मौखिक समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद भी किसानों की किसी भी समस्या का हल नहीं हुआ। इसी के चलते धरना प्रदर्शन किया गया है। नवाबगंज थानाध्यक्ष, मेरापुर पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था के लिए मौजूद रहा। अधिशासी अधिकारी सुभाष चंद्र राजपूत द्वारा १५ दिन में समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिये जाने पर धरना प्रदर्शन वापस ले लिया गया व जिलाधिकारी को सम्बोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन ईओ नगर पंचायत को सौंपा गया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, सुग्रीव पाल, शीशराम वर्मा, बबलू खटीक, अवनीश राजपूत, अधिकारी लाल श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।
किसानों की समस्याओं को लेकर धरना, आश्वासन पर समाप्त…..
