स्वच्छता सेवा के तहत संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला गंगा समिति के तत्वाधान में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत निरंतर चल रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एकेएपी इंटर कॉलेज में गंगा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल के निर्देशन में कार्यक्रम में उपस्थित विभिन्न बालिकाओं ने बढ़-चढ कर प्रतिभाग किया गंगा । गंगा स्वच्छता संवाद कार्यक्रम में सभी युवाओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये साथ ही अपने स्तर से स्वच्छता के लिए प्रत्येक व्यक्ति क्या कार्य करें उस पर प्रकाश डाला। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदू मिश्रा ने कहा कि जिस तरह मनुष्य को भोजन की आवश्यकता होती है उसी तरह हम सबको स्वच्छ वातावरण की भी आवश्यकता होती है। जब हम स्वच्छ वातावरण में निवास करेंगे तो हम सदैव स्वस्थ रहने के साथ-साथ बीमारियों से भी दूर रहेंगे। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे निहारिका पटेल ने कहा कि सरकार के द्वारा स्वच्छता के लिए बहुत ही विशेष कदम उठाए जा रहे हैं, परंतु हम मनुष्यों को भी अपना कर्तव्य निभाते हुए इस कार्य में सहयोग प्रदान करना चाहिए। गंगा स्वच्छता संवाद के तहत उपस्थित बेटियों ने गीत एवं कहानी के माध्यम से भी स्वच्छता अभियान पर प्रकाश डाला। निरंतर चलने वाले इस अभियान में समय-समय पर स्वच्छता के लिए अपना योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई एवं भविष्य में अन्य लोगों को इसके लिए जागरूक करने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भरत सिंह, देव, नितिन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *