फोटोग्राफी कार्यशाला में बदलते युग की फोटोग्राफी पर किए संवाद

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। उत्तर प्रदेश फोटोग्राफर एसोसिएशन एवं फर्रुखाबाद फोटो क्लब द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ जिला प्रभारी अमित राठौर, नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, वरिष्ठ छायाकार रविंद्र भदौरिया ने गणेश पूजन के साथ शुभारंभ जोगराज स्थित एक सभागार में किया गया। डिजिटल क्रांति के साथ फोटोग्राफी में परिवर्तन आया। समय के साथ फोटोग्राफी में नई तकनीकी के साथ चलने की आवश्यकता है। कार्यशाला में आह्वान किया गया लखनऊ से आए सोनी कैमरा तकनीकी सलाहकार आशुतोष पांडेय ने आज के समय के नए-नए मॉडलों की कैमरे की जानकारी देते हुए कैमरे में लाइट कंट्रोल अपर्चर, आईसो, इस्पोजर, कंपोजिंग आज विविध आयामों पर फोटोग्राफर में विचार व्यक्त करते हुए पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से संवाद के साथ जानकारियां दीं। आज के बदलते युग में मिरललेस कैमरों का फोटोग्राफी में विकसित क्षेत्र हो गया है। जिसमें वैज्ञानिक खोज के साथ इस समय में स्टूडियो फोटोग्राफी, वेडिंग फोटोग्राफी, वल्र्ड लाइफ फोटोग्राफी लो लाइट फोटोग्राफी का तकनीकी ज्ञान तथा कलर बैलेंस, आधुनिक कैमरा लेंस जूम लेंस, इंटरनेट का प्रयोग वाईफाई के माध्यम से फोटोग्राफरी, वीडियो फोटोग्राफी संपादन एवं वीडियो फोटोग्राफी में शूटिंग के समय नए-नए प्रयोग को विशेष तकनीकी एवं फोटोग्राफरों के संवाद के साथ बदलते युग की जानकारियां दीं। कार्यशाला में सोनी कंपनी के द्वारा नए कैमरे मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में अनिल श्रीवास्तव, रविन्द्र भदौरिया, नंदकिशोर चौरसिया, अनुराग पांडेय, नीलू कटियार, पंकज, मनोज शर्मा, शांतनु कटियार, भारत सिंह, सोनू शुक्ला रितेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *