
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। श्रीकान्त दीक्षित आलौकिक शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति नवदिया एवं नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त पहल से युवा संवाद भारत/१९47 के अंतर्गत भारत की एकता एवं अखंडता को बनाये रखते हुए विकसित भारत के निर्माण हेतु भारत के पंच प्रणों पर युवा एवं विद्वान संदर्भ व्यक्तियों द्वारा अपने अपने विचार प्रकट किये। संदर्भ व्यक्तियों के रूप में सुरेंद्र पाण्डेय, अमित सक्सेना, प्रभात यादव, स्वर्ण कुमार सिंह एवं इंजी0 शशांक शेखर मिश्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र पाल सिंह ने भारत एवं उसकी संस्कृति को संरक्षित करने में युवाओं की भागीदारी पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि के रूप में शालिनी सिंह प्रधानाचार्या राजकीय महाविद्यालय निनौआ ने एवं दीपिका राजपूत प्रधानाचार्या ने मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों के महत्व के बारे में बताया एवं अन्य अतिथिगण के रूप में इंद्रा राठौर, अल्पना द्विवेदी, स्वेच्छा पाण्डेय, गुलशन बानो, अकांक्षा द्विवेदी, राकेश पाल, प्रेम शंकर, दिव्यम कटियार, अनघा, सौमित्रकांत दीक्षित, देवयानी त्रिवेदी, आरती यादव, शुभम कटियार, सौरभ शुक्ला, विशाल शुक्ला, नन्हें शुक्ला कोच एवं अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शशांक शेखर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में पवन कटियार ने सभी उपस्थित लोगों को पंच प्रण आधारित शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया। कार्यक्रम का नियोजन एवं संयोजन अनुसुईया दीक्षित के नेतृत्व में हुआ।
