बोर्ड परीक्षा- डियूटी न ज्वाइन करने वाले शिक्षकों का रुकेगा वेतन-डीआईओएस

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। यू.पी. बोर्ड परीक्षा में तैनात किये गये जिन शिक्षकों ने अभी तक संबंधित परीक्षा केंद्र पर ज्वाइन (कार्यभार) नहीं किया है, उनका वेतन रोका जायेगा तथा बोर्ड परीक्षा में जान बूझकर लापरवाही बरतने के मामले में कार्यवाही की जायेगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह के हवाले से बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रुम प्रभारी राम लखन पाल ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक ने शुक्रवार को सचल दल के साथ एक दर्जन परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। जहां परीक्षायें शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होते हुए मिलीं। परीक्षा केंद्र व्यवस्थपकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक को जानकारी दी कि कई शिक्षकों जिनकी बोर्ड परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु आप द्वारा डियूटी लगायी गयी है, उन्होंने अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। जिससे परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की डियूटी लगाने में शिक्षकों की कमी रहती है। कभी-कभी एक कक्ष में एक ही शिक्षक की डियूटी लगानी पड़ती है। जिन परीक्षा केंद्रों पर डियूटी लगने के बाद भी अभी तक शिक्षक नहीं पहुंचे हैं उनके नाम हैं-रामप्रकाश आदर्श इंटर कालेज तिराहा मुरहास, भारतीय विद्यालय महेशनगर, सर्वेदय इंटर कालेज खिमसपुर, रक्षा देवी इंटर कालेज खिमेसपुर, मेजर शिवदयाल इंटर कालेज मोहम्मदाबाद, शान्ति इंटर कालेज फर्रुखाबाद, बाबा रामदीन इंटर कालेज, पुरुषोत्तम सिंह इंटर कालेज राजेंद्र नगर, भदंत विजय सोम इंटर कालेज संकिसा के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *