मा0वि0 में शिक्षकों के रिक्त पदों का अधिचायन 6 अगस्त तक डीआईओएस भेजें-शिक्षा निदेशक

 विवादित रिक्त पदों का ब्यौरा अधियाचन में शामिल न किया जाये
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। माध्यमिक विद्यालयों में 31 मार्च 2026 तक रिटायर होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के रिक्त हुए पदों का शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से ब्यौरा मांगा है। रिक्त पदों पर भविष्य में नियुक्ति हेतु उ0प्र0 शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज को ब्यौरा भेजा जायेगा। रिक्त पदों की सूचना प्रदेश के सभी डी.आई.ओ.एस. को 6 अगस्त तक शिक्षा निदेशालय भेजा जाना अनिवार्य है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यू.पी. बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों में 31 मार्च 2026 तक रिक्त होने वाले शिक्षकों के पदों के संदर्भ में शिक्षा निदेशक महेन्द्र देव ने प्रदेश के सभी डी.आई.ओ.एस. को भेजे आदेश में कहा है कि प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में शासन द्वारा निर्धारित जन शक्ति के अनुसार सीधी भर्ती के रिक्त यथा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक के रिक्त पदों का अधियाचन उ0प्र0 शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेजा जाना है। अत: 31 मार्च 2026  तक रिक्त होने वाले पदों का अधियाचन 5 अगस्त 2025 तक शिक्षा निदेशालय प्रयागराज को हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में ई-मेल पर बिना किसी स्मरण पत्र की प्रतीक्षा किये उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अधियाचन की सूचना की मूलप्रति दो प्रतियों में वाहक के माध्यम से निदेशालय के सामान्य अनुभाग तृतीय में प्राप्त करायी जाये। संस्था में सीधी भर्ती के रिक्त किसी भी पदों का विवाद हो तो ऐसे पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने हेतु रिक्त पदों की सूचना में किसी भी हालत में सम्मिति न किया जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *