
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। एस0एन0 साध ट्रस्ट द्वारा दिव्यांग शिविर का तीसरे दिन उपकरण वितरण के साथ समापन हुआ। राकेश साध ने कहा कि दिव्यांग शिविर का सिलसिला अनवरत जारी रहेगा। हरदोई व शाहजहांपुर, मैनपुरी, अलीगंज, एटा के मरीजों को शिविर में सेवायें दी गई। साथ ही नि:शुल्क उपकरण बांटे गये। दूर दराज से आये लोगों की भोजन व्यवस्था भी की गई। उपकरण पाकर मरीजों के चेहरे खिल उठे। राकेश साध व चमकेश साध ने कहा कि यह परोपकार के बदले मरीजों की दुआयें मिलती है। जिससे हौसला बढ़ता है। शिविर में डा0 रजनी सरीन के अलावा अन्य चिकित्सकों ने भी सहयोग किया। सेवा कार्य ही सबसे बड़ा धर्म है। डा0 रजनी सरीन ने बता कि 1991 से ट्रस्ट द्वारा लगातार शिविर का आयोजन हो रहा है। मरीजों के रजिस्टे्रशन कराकर नि:शुल्क सेवायें दी जा रही है। शिविर के समापन पर मधु साध, प्रिया साध ने शिविर में सेवायें दी। भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति दिल्ली से मोनिका शर्मा, विनोद कुमार, वेद प्रकाश, लोकेश शर्मा, हलदर नाग, अवधेश कुमार की विशेष टीम ने कार्य देखा। डा0 शिखर सक्सेना की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। डा0 कार्तिकेय सिंह ने पेट संबंधित मरीजों का परीक्षण किया साथ ही मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। शिविर में रजिस्टे्रशन १४१ हुए। मरीजों को १० कृत्रिम हाथ, १४ व्हीलचेयर, १५ छड़ी, १२ ट्राई साइकिल, ३८ कैलिपर, २८ कृतिम पैर, १८ वैशाखी, १२ वॉकर, ३० जूते, ८५ कान की मशीन वितरित की गई। इस मौके पर राहुल साध, लकी साध, अमर साध, रोहित गर्ग, उदय पाल, सुजीत श्रीवास्तव, शीश मेहरोत्रा, विजय, राहुल, प्रभात, नरेश, जगदीश, रॉबिन साध व जयपुर की पूरी टीम मौजूद रहे।
