फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में एनडीआरएफ टीम ने छात्रों को आपदा प्रबंधन से बचाव का प्रशिक्षण दिया तथा विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट गिरिजा शंकर ने विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को आपदा प्रबंधन के तहत आपदा से बचाव के बारे में एनडीआरएफ टीम द्वारा बचाव का प्रशिक्षण दिया गया तथा जिला युवा अधिकारी द्वारा विद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर जनसंख्या नियंत्रण पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में एनडीआरएफ टीम द्वारा विद्यालय के लगभग 300 छात्रों को आपदा प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई। टीम प्रभारी कमांडर बृजमोहन सती ने प्राकृतिक आपदा तथा मानव निर्मित आपदा के बारे में विस्तार जानकारी दी। जिसमें बाढ़ से बचाव के तरीके तथा भूकंप आने पर क्या करें, क्या ना करें के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही एक्सीडेंट होने पर अधिक खून बहाव से बचाव के तरीके बताए गए। उन्होंने हृदय गति रुक जाने पर सीपीआर किस तरह से दिया जाता है इसके बारे में प्रशिक्षण देकर डेमो के माध्यम से जागरुक किया।
प्रधानाचार्य लेफ्ट0गिरिजा शंकर ने विश्व जनसंख्या दिवस के पर जिला युवा कल्याण की टीम प्रभारी निहारिका पटेल के माध्यम से जनसंख्या नियंत्रण पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र पाल सिंह का प्रधानाचार्य द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य ने जनसंख्या नियंत्रण करना अतिआवश्यक है के बारे में विचार रखे। साथ ही आपदा प्रबंधन में एनडीआरएफ टीम का आभार व्यक्त किया तथा सभी छात्रों को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने बताया कि आजकल बाढ़ का माहौल है, इसलिए जो एनडीआरएफ टीम ने प्रशिक्षण दिया, उस पर अमल करना बहुत जरूरी है। निबंध प्रतियोगिता में 56 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 12 के छात्र आयुष प्रताप सिंह ने प्राप्त किया, जबकि द्वितीय तथा तृतीय स्थान दक्ष माथुर तथा मोहम्मद फैजान ने प्राप्त किया। विजेताओं को डीआईओएस ने शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षक मयंक रस्तोगी, अशोक कुमार कठेरिया, प्रदीप कुमार जायसवाल, अरविंद कुमार, रामेश्वर दयाल, विश्व प्रकाश, डॉ0 दिनेश चंद्रा, प्रबल प्रताप सिंह, निरुक्त मिश्रा, शिवेंद्र, एनडीआरएफ टीम कमांडर बृजमोहन सती, हवलदार भानवीर, सिपाही आशुतोष, लोक बहादुर छेत्री, आदेश और कविता मौजूद रहे।
एमआईसी में आपदा से बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
