नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खंड कार्यालय परिसर में स्थित खंड शिक्षा कार्यालय पर सहायक निर्वाचन अधिकारी/खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्यायें सुनी गयीं तथा प्रशिक्षण दिया गया।
नवाबगंज विकास खंड कार्यालय के खंड शिक्षा कार्यालय पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी/खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा ने अपने स्टाफ अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार के साथ विधानसभा के बूथ संख्या 274 से लेकर 379 तक के बूथ लेवल ऑफिसर तथा निर्वाचन कार्य में लगे समस्त कर्मचारियों को डिस्क्रिपेंसी का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला अधिकारी के आदेश अनुसार समय से समस्त निर्वाचन कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा, सहायक कर्मचारी नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार आदि कर्मचारियों के साथ प्रशिक्षण देने का कार्य किया।
बीडीओ ने मतदाताओं के नोटिसों का किया निस्तारण
नवाबगंज। विकास खंड अधिकारी ने क्षेत्र में पहुंचकर लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी नोटिस की सुनवाई की। नवाबगंज विकास खंड क्षेत्र के कायमगंज विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विकास खंड अधिकारी अमरेश चौहान ने एईआरओ का पद संभालते हुए कायमगंज विधान सभा क्षेत्र के बूथ संख्या 253 फतनपुर तथा बलीपुर मजरा अठसेनी में नोटिस मिले मतदाताओं की नोटिस की सुनवाई की और मौके पर सैकड़ों नोटिस का निस्तारण किया।
