Headlines

वन नेशन वन इलेक्शन मुद्दे पर हर वर्ग के बीच चर्चा शुरू: डा0 रजनी तिवारी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रविवार को बघार स्थित एक कालेज में एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय पर महिला संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा मंत्री डॉ0 रजनी तिवारी ने भाग लिया।
डॉ0 रजनी तिवारी ने कहा भारत के लोकतंत्र के महत्वपूर्ण विषय पर यह चर्चा का अवसर है। 1950 में देश की आजादी के बाद एक साथ चुनाव हुए और यह सिलसिला 1967 तक चलता रहा, लेकिन तत्कालीन राजनीतिक दल की व्यक्तिगत लाभ के कारण एक साथ चुनाव का सिलसिला टूटा। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सरकार के अस्तित्व में आने के बाद इस पर एक बार फिर चर्चा होने लगी है। केंद्र की सरकार ने एक अच्छी पहल करते हुए राष्ट्र के आर्थिक संसाधनों प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं विकास की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए एक राष्ट्र एक चुनाव जैसे गंभीर विषय पर जन समर्थन हासिल करने का आवाह्न किया है। 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे को लेकर हर वर्ग के बीच चर्चा शुरू हो गई है। भारत के 47 राजनीतिक दलों में 80 प्रतिशत दल इसके समर्थन की बात कर चुके हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक दल स्वार्थवश इस मुद्दे को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। देश के विभिन्न राज्यों में समय-समय पर लोकसभा और विधानसभा के चुनाव होते हैं। आचार संहिता लागू होने के साथ परिणाम तक सारे प्रशासनिक कार्य और विकास की योजनाएं प्रभावित हो जाती है, एक साथ चुनाव होने से भारत की आर्थिक व्यवस्था पर बोझ कम होगा। जिसके कारण विकास योजनाओं को गति मिलेगी। वन नेशन वन इलेक्शन बहुत जरूरी है। विधायक डॉ0 सुरभि ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच भारत के नवनिर्माण के लिए प्रेरित करती है। आपका एक वोट से एक नेता चुना जाता है एक सरकार चुनी जाती है, लेकिन आपके ही एक वोट से एक राष्ट्र एक नेता चुना जाता है तो एक साथ एक चुनाव क्यों नहीं हो सकते। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन जैसे गंभीर मुद्दे पर देश की जनता का भारी जन समर्थन मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच में यह भी एक महत्वपूर्ण बिंदु है, भारत कैसे प्रगति के रास्ते पर निरंतर तेजी के साथ आगे बढ़े केंद्र की सरकार ऐसी सभी समस्याएं हल कर रही है। संचालन चित्रा अग्निहोत्री ने किया। पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, विद्यालय डायरेक्टर सुनीता यादव, प्रधानाचार्य दीपिका राजपूत ने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर डा0 शैलेन्द्र यादव, डीएस राठौर, मीरा सिंह, रमला राठौर, मुकेश राठौर, स्वदेश त्रिवेदी, श्वेता दुबे, कृष्ण मुरारी राजपूत, शिवांग रस्तोगी, अभिषेक बाजपेई, अभिषेक बाथम, यश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *