गंगा नगर में कथा के पहले दिन भक्ति ज्ञान और वैराग्य पर चर्चा.

*कलश, वेदी और व्यास पूजन के साथ ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारम्भ
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। गंगा नगर में18 वां धार्मिक अनुष्ठान श्रीमद् भागवत व श्रीमानस ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारम्भ कलश एवं वेदी पूजन के साथ हुआ। श्री भागवत वक्ता दाताराम अग्निहोत्री ने भागवत कथा का सरस वाचन किया। इससे पूर्व अनिल तिवारी ने विधि विधान पूर्वक सूर्य पूजन व व्यास पूजन कराया। हनुमान जन्मोत्सव होने के कारण हनुमान जी का भी पूजन कराया गया।
कथा व्यास दाताराम अग्निहोत्री ने श्रीमद् भागवत के शाब्दिक अर्थ से परिचय कराया और कथा सुनने के फल पर विस्तार से प्रकाश डाला। कलयुग में श्रीमद् भागवत कथा के वाचन, श्रवण से मिलने वाले लाभ से परिचित कराया। उन्होंने भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की कथा सुनाई। परीक्षित के रुप में महेश चन्द्र मिश्रा सपत्नी रहे। संचालन महेशपाल सिंह उपकारी ने किया। इस मौके पर कथा समिति के अध्यक्ष रामसागर दीक्षित, ऋषि पाल सिंह, दशरथ सिंह, रामबाबू मिश्रा, अवधेश शुक्ला, दिलीप अग्निहोत्री, ब्रह्मानन्द मिश्रा, विशम्बर नाथ चतुर्वेदी, अमित बाजपेयी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *