क्षत्रिय महासभा की बैठक में विजय दशहरा की तैयारियों पर हुई चर्चा

 मुख्य अतिथि के रुप में आयेगें बृजभूषण सिंह
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक बढ़पुर स्थित राजपूताना पैलेस के सभागार में सम्पन्न हुई। विजय दशहरा पर्व की तैयारी पर चर्चा हुई। बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोगों ने भाग लिया। अध्यक्षता अहिवरन सिंह गौर पूर्व प्रधानाचार्य ने की। वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राठौर, कैप्टन डीएस राठौर, प्रदेश महासचिव अनिल प्रताप सिंह, भारत सिंह व पूर्व प्राचार्य डा0 मुकेश सिंह राठौर मंचासीन रहे। संचालन महेश पाल सिंह उपकारी ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए वीरेन्द्र सिंह राठौर ने कहा कि सभी सजातीय लोग विजय दशहरा कार्यक्रम में अधिक से अधिक भीड़ जुटाये और कार्यक्रम को सफल बनाये। डीएस राठौर ने कहा कि आमंत्रण पत्रों का पूरी नगर के साथ-साथ गांव में पहुंचायें जायेंगे। डा0 मुकेश सिंह राठौर ने कहा कि ७० प्रतिशत से अधिक अंक वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। अनिल प्रताप सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक धन की जरुरत पड़ती है, इसलिए सभी लोग सहयोग राशि देकर संकल्पित हो और दस-दस लोगों को लेजाकर सक्रिय सदस्य बनाये। भारत सिंह ने कहा कि जनपद के लिए वीरेन्द्र सिंह एक वरदान की तरह कार्य कर रहे है। विजय दशहरा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में बृजभूषण शरण सिंह आयेगें। अध्यक्षता करते हुए अहिवरन सिंह ने कहा कि सभी लोग तन, मन, धन से समर्पित हो। जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष किरन सिंह, युवा जिलाध्यक्ष आशुतोष, अरविन्द परिहार, राजीव सोमवंशी, अवनीश तोमर, वेदपाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, सत्यपाल प्रगल्भ, दुर्गा नारायण सिंह, सुमन राठौर, योगेन्द्र राठौर, राकेश सिंह, सुरेश सिंह, राहुल चौहान, देवेन्द्र परमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *