नवाबगंज, समृद्धि न्यूज। ट्रैक्टर फाइनेंसर तथा ट्रैक्टर मालिक के बीच हुए विवाद में मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर के सामने ट्रैक्टर एजेंसी मालिक तथा फाइनेंसर के बताएं मुताबिक मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव उनासी शिवम पुत्र उमेश चंद्र उनकी आयसर एजेंसी से बीते पांच माह पूर्व एक ट्रैक्टर अपना पुराना ट्रैक्टर जमा करके ले आए थे। तब से ना ही ट्रैक्टर का रजिस्ट्रेशन कराया और ना कोई फाइनेंस कंपनी को भुगतान किया। जिस पर फाइनेंस कंपनी के लोग सक्रिय रहे और आज सूचना मिलने पर मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर से ट्रैक्टर को ले आए। ट्रैक्टर चालक मौके पर अकेला था, तभी फाइनेंस कंपनी के लोग ट्रैक्टर अपने दबंगई के बलबूते ले आए, लेकिन जैसे ही ट्रैक्टर चालक ने अपने परिजनों को सूचना दी तो परिजन भी एक पिकअप गाड़ी से ट्रैक्टर का पीछा किया और नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर में ट्रैक्टर को पकड़ लिया। जिस पर दोनों पक्षों में काफी गाली-गलौज होने लगी। वीरपुर के ग्रामीणों तथा राहगीरों की मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। जिसकी सूचना किसी राहगीर ने थाना पुलिस को दी दर्जनों की संख्या में झगड़ा कर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस में एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया और थाने में लाया गया। जहां ट्रैक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। वहीं खबर लेकर जाने तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा था, लेकिन थाना पुलिस दोनों पक्षों पर कार्रवाई कर ट्रैक्टर को फ्रीज करने की बात कह रही थी।
फाइनेंसर व ट्रैक्टर मालिक के बीच हुआ विवाद, एक दर्जन हिरासत में
