राशन दुकान के आवंटन को लेकर दो पक्षों में विवाद

 पुुलिस ने प्रधान सहित चार लोगों को लिया हिरासत में
कायमगंज, समृद्धि न्यूज। विकास खण्ड कायमगंज की ग्राम पंचायत जिजपुरा प्राथमिक विद्यालय में राशन की दुकान के आवंटन प्रक्रिया की दावेदारी कर रहे सूरजपाल, विवेक, जितेन्द्र जाटव उर्फ पप्पू, शोभा देवी ने वोटिग शुरू होने के बाद ग्राम प्रधान सोवरन राजपूत ने स्कूल में पहुॅचकर दरवाजा बन्द करा दिया। इस पर अन्य दावेदार सहित ग्रामीण आक्रोशित हो गये। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक होने लगी। सूचना पर पहुॅचे कोतवाली प्रभारी अनुराग मिश्रा, मन्डी चौकी इन्चार्ज अवधेश यादव, कांस्टेबिल सिद्दू सिंह, कांस्टेबिल अंकित गंगवार सहित भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुॅचे और भीड़ को खदेड़ा तथा ग्राम प्रधान सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गये। वहीं सप्लाई इंस्पेक्टर सुधांशु यादव ने बताया की विवाद के कारण कोरम पूरा न होने पर चयन प्रक्रिया स्थागित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *