कमालगंज समृद्धि न्यूज़। जानकारी के अनुसार कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव नगरिया देवधरापुर निवासी जगदीश पुत्र स्वर्गीय रूपलाल ने लिखाए गए मुकदमे में बताया मेरी पत्नी कल 24 तारीख शाम 6:00 बजे के लगभग में पड़ोस में रहने वाले बृजेश पुत्र राजाराम से कहा कि गली में पानी भरा है। तो नाली खोल दो तो गली का पानी निकल जाएगा जिसको लेकर बृजेश गली गलौज करने लगा तभी बृजेश की पत्नी भूरी तथा उनका लड़का आशीष विमल और आरती पुत्री बृजेश नए गली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दी मारपीट मे बचाने आई मेरी पुत्री रूबी व नीरज के साथ भी मारपीट की जिससे मेरी पत्नी सरला तथा मेरी दोनों पुत्रियां गंभीर घायल हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने धारा 147 323 324 504 506 मे मुक़दमा दर्ज कर लिया ।
