Headlines

गरीबों में बाटे कंबल खिले चेहरे

राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र खोराडीह में आज कंबल वितरण किया गया। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आज मड़िहान तहसील अंतर्गत आने वाले सभी ग्राम सभाओं कंबल बांटा गया। जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग व्यापार मंत्री एवं सांसद अनुप्रिया पटेल ने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण किया। केंद्रीय मंत्री एवं मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि गरीबों में कंबल बांटना पुण्य का काम है।कंबल सभी को मिलेगा। यहां से कोई खाली हाथ नहीं जाएगा। विकासखंड राजगढ़ के अलग-अलग गांव से सैकड़ो की संख्या में बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष पहुंचे थे जहां पर लगभग आज सात सौ कंबल बांटा गया। जिसका परिवार में आयुष्मान कार्ड बनाया गया है 5 लाख रुपए का इलाज के लिए निशुल्क है। इस तरह 70 साल की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों के लिए भी अलग से 5लाख रूपये का हेल्थ कार्ड बनाया जा रहा है। जिससे सभी वृद्ध जनों को अलग से इसका लाभ मिल सके। इस मौके पर अपना दल यश के युवा जिला अध्यक्ष उदय पटेल, अपना दल यश के जिला कोषाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, ग्राम प्रधान रवि शंकर सिंह पटेल, दीपक कुमार सिंह,रितेश पटेल, राजेंद्र सिंह,राजकुमार सिंह,सतीश कुमार सिंह, सुजीत पटेल, धर्मेंद्र सिंह पटेल, मुन्नर सिंह,रमेश पटेल साइको की संख्या में अपना डेलियास के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *