जिला एथलेटिक्स एसो0 की कार्यकारिणी का हुआ गठन

अध्यक्ष सिद्धार्थ, सचिव योगेश शुक्ला बने
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में चुनाव एवं नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में वीआर वरुण, जिला ओलंपिक एसोसिएशन की ओर से पर्यवेक्षक के रूप में अंजुम दुबे मौजूद रहे। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी में चेयरमैन विधायक सुनील द्विवेदी, वाइस चेयरमैन शिवरत्न सिंह, निशीत सक्सेना, अनुसूईया दीक्षित, रंजीत कटियार बने। अध्यक्ष सिद्धार्थ मिश्रा बने। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव बाजपेयी, अवनीन्द्र सक्सेना, संजीव कटियार, शिवा गहरवार, लाल मियां बनाये गये। सचिव योगेश शुक्ला पुन: बने। सह सचिव शिव बाथम, लक्ष्मण टंडन, अहमद, अमित सक्सेना, ज्योति कठेरिया को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी शैलेश मिश्रा को मिली। चेयरमैन सिलेक्शन कमेटी में नंदराम राठौर, अनिकेत भारद्वाज, यदुनाथ सिंह, अभिषेक मिश्रा को बनाया गया। टेक्निकल कमेटी में सुनील पाल, महेन्द्र मिश्रा, मनीष वर्मा, पुष्कर मिश्रा बने। चीफ कोच जितेन्द्र कुमार बनाये गये। सदस्य प्रियंका कटियार, चिराग अग्रवाल बने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *