28 मई को प्रतिज्ञा सभा करके आंदोलन को धार देंगे जनपद न्यायालय कर्मी

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपद न्यायालय कर्मचारी अब लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए आरपार की लड़ाई लडऩे की तैयारी में है। चुनावी सभाओं में गारंटियों का शोर है। उसी तर्ज पर कर्मचारी प्रतिज्ञा सभा करके आंदोलन को धार देंगे। प्रदेश कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि 28 मई को हर जिला शाखा में सभी संघों की संयुक्त प्रतिज्ञा सभा करेंगे।
जनपद न्यायालय के कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष उठाते रहे हैं। लंबे समय से समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। न्यायिक कर्मियों के संगठनों की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आंदोलन के संबंध में हर जिला शाखा में सभी संघों की संयुक्त प्रतिज्ञा सभा की जाएगी। यह सभा 28 मई को आयोजित होगी। प्रतिज्ञा पत्र पर साथी को पूरे हस्ताक्षर करना होगा और प्रतिलिपि प्रांतीय संघ को भेजी जाएगी। वे न्यायालय समय बाद प्रतिज्ञा सभा आयोजित करेंगे। जुलाई के प्रथम रविवार को कर्मचारीगण माननीय उच्च न्यायालय (स्थान हनुमान मंदिर) के समक्ष प्रार्थना सभा का आयोजन करेंगे ताकि न्यायिक समस्याओं का निस्तारण हो। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ फर्रुखाबाद के जिलाध्यक्ष ऋषि यादव एवं महासचिव दिनेश गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में 28 मई को दोपहर 01.45 बजे जनपद न्यायालय फर्रुखाबाद के कर्मचारी व्यथित होकर (स्थान न्यायालय प्रांगण में ही हनुमान मंदिर) के समक्ष प्रतिज्ञा सभा का आयोजन करेंगे और ईश्वर से प्रार्थना करेंगे कि हमारी समस्याओं का निस्तारण हों एवं जुलाई 2024 के प्रथम रविवार को कर्मचारीगण माननीय उच्च न्यायालय(स्थान हनुमान मंदिर) के ही समक्ष प्रार्थनासभा के आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आंदोलन चरणबद्ध रूप से तेज ही होता जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ जनपद न्यायालय कार्मिकों की समस्याओं पर माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद तथा उत्तर प्रदेश शासन द्वारा उपेक्षापूर्ण व्यवहार से कर्मचारी आहत हैं। माननीय मुख्य न्यायमूर्ति माननीय उच्च न्यायालयए इलाहाबाद को प्रेषित पत्रों पर भी अब तक हम प्रतीक्षा में ही हंै।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *