एक मेडिकल स्टोर पर दवा के क्रय विक्रय पर लगायी रोक
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय द्वारा याकूतगंज स्थित इंडियन मेडिकल हॉल का निरीक्षण किया। मेडिकल संचालक द्वारा विक्रय अभिलेख जारी नहीं किया जा रहा था। इसके पश्चात विराट मेडिकल स्टोर एवं फार्मा क्लीनिक हथियापुर का औचक निरीक्षण किया। जहां पर अवैध रूप से क्लीनिक की तरह मेडिकल का संचालन किया जाना पाया गया। जिसे औषधि नियमावली 1945 के नियम 65 का उल्लंघन करने के अंतर्गत क्रय विक्रय पर रोक लगायी गयी। इसके बाद मानवी मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। जहां पर संचालक द्वारा विक्रय बीजक निर्गत नहीं किया जा रहा था। शमशाबाद स्थित उड़ान फार्मा का औचक निरीक्षण कर मौके पर पांच संदिग्ध औषधियों के नमूने संकलित किए गए। भरे गए नमूने को राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ जांच हेतु भेजा गया। निरीक्षण किए गए चारों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। फार्मा संचालक द्वारा विक्रय बीजक निर्गत न करने हेतु तीन दिवस का समय देते हुए स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला औषधि निरीक्षक को कई मेडिकल स्टोर पर मिली खामियां
