
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। अपर जिलाधिकारी के आदेशानुसार शिकायत प्राप्त होने के संदर्भ में मंगलवार को जिला औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडे द्वारा आनंद मेडिकल स्टोर बीबीगंज मऊदरवाजा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान औषधियों के संबंधित विक्रय हेतु बिल जारी नहीं किया जा रहा था। इस दौरान दो संदिग्ध औषधियों के नमूने भरे गए। जिसे जांच एवं विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा जाएगा। फर्म को कारण बताओ नोटिस हेतु उच्च अधिकारी को स्पष्ट संस्तुति की जा रही है। बताते चलें कि नगर में कई मेडिकल स्टोरों पर चोरी छिपे प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की जा रही है। पिछले दिनों एक मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित दवायें पकड़ी गयी थीं। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी जारी रहेगी। आज की छापेमारी से मेडिकल स्टोर मालिकों में हडक़ंप की स्थिति देखी गयी। छापे के दौरान कई मेडिकल स्टोरेज स्वामी अपने-अपने मेडिकल बंद कर खिसक गये।
