अनुशासनहीनता को लेकर मा0शि0सं0 चंदेल गुट की जिला कार्यकारिणी भंग

सर्वसम्मति से प्रवेश रत्न संयोजक व अर्जुन प्रताप को सह संयोजक किया नियुक्त
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट की बैठक हुई। जिसमें विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि २२ दिसम्बर को क्रिश्चियन इंटर कालेज में एक शपथ संगोष्ठी व सम्मेलन का आयोजन हुआ था। जिला महामंत्री यादवेन्द्र सिंह परिहार संगठन के नियमों से हटकर संगठन के बैनर और कार्डो पर नाम लिखवाना चाहते थे। जिसको होने नहीं दिया गया। संगठन की छवि धूमिल करने को लेकर तत्काल प्रभाव से मण्डलीय अध्यक्ष की सहमति पर जिलाध्यक्ष प्रवेश रत्न शाक्य ने कार्यकारिणी को भंग कर दिया।

बीते दिन हुई घटना को लेकर मीडिया में गलत बयानबाजी व संगठन की छवि धूमिल करने के आरोप में कार्यकारिणी को भंग किया गया है। शनिवार को हुई कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बाथम के समक्ष कार्यकारिणी ने निंदा प्रस्ताव पास कर अनुशासन के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पत्र मिला है। कार्यकारिणी के केवल जिलामंत्री को छोडक़र सभी के त्याग पत्र प्राप्त हुए। संगठन की सुचिता व पवित्रता बनाये रखने के लिए मण्डलीय अध्यक्ष कानपुर व प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश बाथम ने विचार विमर्श कर जिला कार्यकारिणी भंग कर दी है। साथ ही प्रवेश रत्न को संयोजक एवं अर्जुन प्रताप सिंह को सर्वसम्मति से सह संयोजक नियुक्त किया है। दोनों लोग दस सदस्यीयों की सलाहकार समिति बनाकर चुनाव सम्पन्न होने तक संगठन का कार्य संचालित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *