फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट की जिला कमेटी की बैठक बढ़पुर स्थित एक गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुई। जिसमें जिला व क्षेत्रीय कमेटियों के पदाधिकारी घोषित किये गये। अधिकांश पदाधिकारियों का व्यापार न होने के बावजूद भी कमेटी में पदाधिकारी बनाये गये। सभी पदाधिकारियों का माल्यार्पण व मनोनयन पत्र देकर स्वागत किया गया। जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष प्रमोद जैन व कार्यवाहक अध्यक्ष रविन्दर सिंह उर्फ बंटी सरदार ने पदाधिकारियों की घोषणा की। जिसमें वरिष्ठ महामंत्री आलोक रायजादा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवीश द्विवेदी, पुखराज डागा, सुशील गुप्ता, सुनील राठौर, संतोष गुप्ता बनाये गये। महामंत्री हरीश दुबे, राजू शिवानी, अर्पित लाम्बा को बनाया गया। उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, शिवेन्द्र गुप्ता पंकज, रिजवान अहमद ताज, जितेन्द्र कुमार वर्मा, मल्लू यादव, लकी गुप्ता, राजीव कुमार बाजपेयी बनाये गये। मंत्री पद की जिम्मेदारी कपिल साध, निशांत साध, अमन तिवारी, गोपाल सारस्वत, राजू वर्मा को मिली। संगठन मंत्री वैभव सोमवंशी, प्रफ्फुल अग्रवाल, गौरव मिश्रा बनाये गये। कानूनी सलाहकार में अधिवक्ता कार्तिक चन्द्र मिश्रा, रवीश द्विवेदी, अंकुर मिश्रा, साहिल सागर, प्रदीप चतुर्वेदी बने। मीडिया प्रभारी प्रवक्ता की जिम्मेदारी वरुण त्रिपाठी को दी गई। युवा नगर अध्यक्ष अमन जैन व महामंत्री आकाश गुप्ता उर्फ सनी बने। फतेहगढ़ नगर अध्यक्ष अल्लादीन व महामंत्री चमन टंडन बने। कायमगंज नगर अध्यक्ष अजीत राजपूत व महामंत्री अर्पण अवस्थी बने। शमशाबाद, कम्पिल, फैजबाग, कमालगंज, मोहम्मदाबाद के नगर अध्यक्ष व महामंत्री घोषित किये गये।
जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल कंछल गुट में बिना व्यापार के कई बने पदाधिकारी
