सुलह समझौते से निस्तारित करायें अधिक से अधिक वाद-जिला जज।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु आयोजित की गई न्यायिक अधिकारियों की विचार-विमर्श बैठक। समृद्धि न्यूज़ अयोध्या।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्र के अनुपालन में आगामी 9 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने के उद्देश्य से गुरुवार को सभी न्यायिक अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।यह बैठक जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष गौरव कुमार श्रीवास्तव के विश्राम कक्ष में उनकी अध्यक्षता तथा अपर जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र सिंह यादव की देख-रेख में आयोजित हुई।बैठक में जिले के विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मुकदमों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराने तथा आम जनमानस को इसका लाभ प्राप्त कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।इस दौरान जनपद न्यायाधीश श्री श्रीवास्तव ने सभी न्यायिक अधिकारियों को आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक के अधिक वाद आपसी सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराये जाने के लिए निर्देशित किया।बैठक में पारिवारिक न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रामायण शर्मा,कामर्शियल कोर्ट के पीठासीन अधिकारी सुशील कुमार शशि सभी अपर जनपद न्यायाधीश व मजिस्ट्रेट न्यायालय के न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक के बाद प्राधिकरण सचिव श्री यादव ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी प्रकार के मामलें जैसे प्री-लिटिगेशन मामलें,विद्युत मामलें,बैंक ऋण मामलें तथा न्यायालय में लम्बित मामलों को आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर बहुमूल्य समय और आर्थिक नुकसानी से बचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *