विजेता खिलाड़ी मण्डल स्टेट प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। जनपदीय कराटे प्रतियोगिता क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में संपन्न हुई। जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष पारस भारद्वाज तथा जनपदीय क्रीड़ा सचिव अतुल दास ने प्रतियोगिता सम्पन्न करायी। अंडर- 14 गल्र्स ३४ किलो भार वर्ग में एनएनकेपी इंटर कालेज की अनन्या चौहान विजेता बनी। 42किलो भार वर्ग में अनन्या भारद्वाज एनएनकेपी इंटर कालेज विजेता। अंडर-17 बालिका बालिका वर्ग में 36 किलो भार वर्ग में अभ्या मिश्रा एनएकेपी इंटर कालेज विजेता। 40 किलो भार वर्ग में वैष्णवी वर्मा मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज विजेता। 56 किलो भार वर्ग में पाखी सक्सेना एनएकेपी गल्र्स इंटर कॉलेज विजेता। अंडर-19 में 52 किलो भार वर्ग में उन्नति कश्यप मदन मोहन कनोडिया बालिका इंटर कॉलेज विजेता। 64 किलो भार वर्ग में इश्तिा सैनी विजेता रही। बालक वर्ग में अंडर 14 में 30 किलो भार वर्ग में युवराज विजेता। 35 किलो भार वर्ग में वैभव भारद्वाज विजेता। ४० किलो भार वर्ग में आर्यन विजेता। 45 किलो भार वर्ग में आकाश विजेता। 55 किलो भार वर्ग में आदित्य कुमार विजेता। अंडर-17 बालक वर्ग 35 किलो भार वर्ग में आर्यन शाक्य विजेता। 40 किलो भार वर्ग में सुंदरम शाक्य विजेता। 50 किलो भार वर्ग में ऋतिक शाक्य विजेता रहे। इस मौके पर संयोजक प्रधानाचार्य अमित कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव अतुल दास, व्यायाम शिक्षका मनीसा यादव, नीता दुबे आदि शिक्षिकायें मौजूद रही। विजेता खिलाड़ी मण्डल स्टेट प्रतियोगिता के लिए प्रतिभाग करेंगे।
जनपदीय कराटे प्रतियोगिता सम्पन्न
