रोड सेफ्टी क्लब के तत्वाधान में जनपद स्तरीय सडक़ सुरक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

फर्रुखाबाद, समृद्धि न्यूज। रोड सेफ्टी क्लब के तत्वावधान में जनपद स्तरीय सडक़ सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन गुरुवार को भारतीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ। भाषण प्रतियोगिता में बद्री विशाल महाविद्यालय की छात्रा कु0 प्रिया वैष्णवी मिश्रा प्रथम स्थान पर, शिवम पांडे बद्री विशाल महाविद्यालय द्वितीय स्थान पर एवं रिनी चौहान एनकेपी डिग्री कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के पवन पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं मान्यवर काशीराम राजकीय महाविद्यालय निनौआ के सूर्यकांत ने द्वितीय स्थान एवं बद्री विशाल पीजी कॉलेज के छात्र शिवम पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में अभिनव सिंह सागर आरपी पीजी कॉलेज कमालगंज ने प्रथम स्थान, एनएकेपी डिग्री कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा प्रिंसी सिंह ने द्वितीय स्थान एवं मान्यवर कांशीराम डिग्री कॉलेज निनौआ की छात्रा कुमारी बबली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में लगभग 50 छात्रों ने प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल के रूप में एनकेपी डिग्री कॉलेज से डॉ0 प्रियंका वर्मा, डॉ0 रूपा देवी, मान्यवर कांशीराम डिग्री कॉलेज निनौआ से सैन्य विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ0 प्रियांशु गुप्ता, वहीं बद्री विशाल डिग्री कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ0 सुरेंद्र सिंह, भारतीय महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ0 संदीप द्विवेदी एवं शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ0 रमाशंकर पांडे रहे। निर्णायक मंडल द्वारा दिए गए निर्णय की घोषणा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ0 रमन प्रकाश ने की। विजयी प्रतिभागी अब मंडल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा करेंगे। प्रतियोगिताएं डॉ0 आलोक विहारी लाल जिला समन्वयक सडक़ सुरक्षा के नेतृत्व में कराई गई। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ0 समीर गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *